
x
बड़ी खबर
मुजफ्फरपुर। बेखौफ अपराधियों ने बाइक लूट में असफल होने पर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। एक गोली उसके कंधे के पास लगी। बावजूद इसके उसने हिम्मत दिखाई और बाइक चलाते हुए घर पहुंच गया। अपराधियों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन, गांव के लोगों को देखकर अपराधी वहां से भाग निकले। घटना सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना के सरफ़ा पूल के पास की बताई जा रही है। घायल युवक मो. स्लमाम मधुबनी जिले के मकिया गांव का रहने वाला है। परिजन ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद औराई थानेदार राजेश कुमार ने जाँच की। पता लगा कि घटनास्थल सीतामढ़ी जिले में है। उन्होंने सम्बन्धित थानेदार को घटना से अवगत करा दिया है। बताया गया कि सलमान औराई के मिश्रौलिया में उसके मौसा मौसी का घर है। वह वहीं पर आया हुआ था। वहां से जब अपने घर लौट रहा था तभी सरफ़ा पुल के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया।
उससे बाइक की चाबी छीनने लगे। लेकिन, युवक ने इसका विरोध किया। बाइक स्टार्ट कर वहां से भागने की कोशिश की। तभी एक अपराधी ने पीछे से उसे गोली मार दिया। कंधे में गोली लगने के बाद उसका संतुलन बिगड़ा और वह बाइक से गिरते-गिरते बचा। बावजूद इसके उसने तुरंत खुद को संभाला और वहां से भाग निकला।
Next Story