बिहार

ससुराल में युवक की गोली मारकर हत्या

Rani Sahu
2 Aug 2023 12:11 PM GMT
ससुराल में युवक की गोली मारकर हत्या
x
लोहरदगा: लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है। युवक की हत्या क्यों और किसने की यह पता लगाने में पुलिस जुटी है। युवक की पहचान बैजू साहू के बेटे सत्येंद्र साहू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक अपने ससुराल में रहता था। उसकी लाश एक बागीचे से बरामद किया गया है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।
Next Story