
x
हत्या
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेगूसराय, 09 जुलाई (हि.स.)। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बारो स्थित विवाह भवन के समीप की है। मृतक युवक निपनिया निवासी सुरेश सिंह उर्फ सुरो सिंह का पुत्र श्रवण कुमार उर्फ कारी सिंह है। तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। मौके पर से ग्रामीणों ने मृतक के एक साथी को पुलिस के हवाले किया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कारी सिंह शुक्रवार की रात अपने गांव में स्थित विवाह भवन के समीप चाय दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बदमाशों में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन से चार गोली कारी सिंह के छाती में लग गई है। लोग जब तक दौड़े कारी सिंह की मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा अपराधी हथियार लहराते हुए भागने लगे, इसी दौरान घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने कारी सिंह के साथ आए एक युवक को पकड़कर पीट डाला तथा पुलिस के हवाले कर दिया है। हत्या से आक्रोशित लोगों ने चाय दुकान में भी तोड़फोड़ किया है। चर्चा है कि मृतक भी आपराधिक चरित्र का था एवं वर्चस्व की जंग में यह हत्या हुई है।
तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के आपराधिक चरित्र होने की जानकारी मिल रही है, आपसी विवाद भी हत्या का कारण हो सकता है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है, रात में कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। फिलहाल सरेआम हुई हत्या से इलाके तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Next Story