बिहार

पुलिस की गोली का शिकार हुए युवक की मौत

Rani Sahu
12 May 2023 4:29 PM GMT
पुलिस की गोली का शिकार हुए युवक की मौत
x
बिहार: बिहार के जहानाबाद में पुलिस की गोली से घायल युवक की 45 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 28 मार्च को तेलहाड़ा थाना के कोरथु गांव निवासी सुधीर जहानाबाद में पुलिस की गोली का शिकार हो गया था। तब से युवक इलाज का पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। ADG जे. एस. गंगवार ने कहा कि आरोपी पर अब हत्या का मुकदमा चलेगा।
सुधीर की मां छठ पूजा की थी। छठ पूजा संपन्न होने के बाद युवक फल लाने के लिए जहानाबाद जिले के एक बाजार में गया था। ओकरी गांव के अनंतपुर गांव के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। वहीं से सुधीर गुजर रहा था, जैसे ही उसने पुलिस चेकिंग देखी तो वह डर गया। उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। वह पुलिस चेकिंग देख भागने लगा, तभी ओकरी थाना में तैनात एएसआई मुमताज अहमद ने पीछा कर युवक को गोली मार दी। इससे युवक घायल हो गया, फिर उसे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
उसके बाद आज शुक्रवार को पटना के निजी अस्पताल में डॉक्टर ने जैसे ही युवक की मौत की पुष्टि की। परिजनों में मातम छा गया और परिवार वालों की चीत्कार घर से लेकर अस्पताल तक गूंजने लगी।
सुधीर कुमार की इलाज के दौरान आज पटना में मौत हो गई। जिसके बाद ADG जे एस गंगवार ने कहा कि आरोपी पर हत्या का मुकदमा चलेगा और इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपी A.S.I मुमताज अहमद के खिलाफ ओकरी ओपी में पहले से मामला दर्ज है जो पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।
Next Story