
x
बड़ी खबर
खगड़िया। खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के दियारा में जलकर विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ठूठी गांव निवासी पूसा महतो का 25 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पचहत्तर दियारा में जलकर विवाद को लेकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया कि रणवीर सुबह दियारा में जलकर पर मछली मारने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने मछली मारने को लेकर विरोध करने लगा। विरोध के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गयी और दोनों तरफ से गोली चलने लगी। इसी बीच एक गोली रणवीर को लग गयी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था। अस्पताल जाने के दौरान महेशखूंट में मौत हो गयी।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद चौथम पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के परिजन द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story