
x
लखीसराय। युवा नेता प्रेम सागर चौधरी जिला राजद उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। उपरोक्त बातें जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष कालीचरण दास ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल संगठन प्रभारी पदाधिकारी के निर्देश पर प्रेम सागर चौधरी की पार्टी के प्रति बेहतर कार्य प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं में इनके प्रति बेहतर लगाव एवं पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सराहनीय भूमिका को देखते हुए उन्हें पार्टी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेम सागर चौधरी का जिला उपाध्यक्ष बनने पर राजद समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इस दौरान जिला राजद उपाध्यक्ष प्रेम सागर चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव एवं युवा नेता तेजस्वी यादव के निर्देश के अनुरूप दल को एटूजेड एवं आर जे डी की फार्मूला पर सफल क्रियान्वयन करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने के प्रति समर्पित रहेंगे। इस बीच राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, कामो यादव, अनिल कुमार यादव, संजीत कुमार, विनय कुमार साहू , वार्ड पार्षद सुनील कुमार, पप्पू यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें उपाध्यक्ष बनने पर बधाईयां दी थीं है।
Next Story





