बिहार

क्रेन की चपेट में आने से युवक हुआ घायल

Admin4
29 May 2023 11:55 AM GMT
क्रेन की चपेट में आने से युवक हुआ घायल
x
पटना। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पीएमसीएच अस्पताल के निर्माण कार्य मे लगे क्रेन में ठोकर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद स्थानीय लोग और थाना के सहयोग से घायल को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।
दरअसल, घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जीबाग मोड़ के पास का है। जहां पीएमसीएच की ओर जा रहे बड़े क्रेन की चपेट में एक युवक आ गया। स्थानीय लोग और मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को अस्पताल पहुचाया। वहीं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान 18 वर्षीय शाहीन अख्तर के रूप में की गई है।
बता दें कि, घटना के बाद पीरबहोर पुलिस ने क्रेन के चालक और क्रेन को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक शाहीन अख्तर मानसिक रूप से बिछिप्त बताया जा रहा है। जो निर्माण कार्य में लगे क्रेन के चपेट में आ जाने से घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं घटना कैसे हुई है उसकी जांच पुलिस आसपास के लगे cctv कैमरे की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Story