बिहार
रोड किनारे युवक घायल अवस्था में मिला ,सिलीगुड़ी ले जाने के दौरान हुई मौत
Tara Tandi
30 April 2024 5:33 PM IST

x
कोसी : मृतक के परिजनों ने बताया कि वसंत के मोबाइल पर रविवार की रात में एक अनजान नंबर से फोन आया था। जिसके बाद वह नानी गांव चकमका जाने की बात कहकर घर से निकला। देर किसी ने घर पर फोन कर बताया कि वसंत घायल अवस्था में बैसाढ़ में सड़क किनारे पड़ा है।
सूचना पर परिजन जब घर से करीब एक किलोमीटर दूर बैसाढ़ पंचायत सरकार भवन के पीछे पहुंचे तो देखा कि युवक गंभीर रूप घायल है। उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। इसके बाद उसे कुमारखंड सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल पहुंचने पर उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां कुछ देर इलाज के बाद हालात में कोई सुधार होता नहीं देख परिजन उसे लेकर सिलीगुड़ी के लिए रवाना हो गए। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल में मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया गया। कुमारखंड थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में युवक के घायल होने की जानकारी मिली थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
Tagsरोड किनारेयुवक घायलअवस्था मिलासिलीगुड़ी दौरान हुई मौतYoung man injuredfound dead on roadsidedied during Siliguriजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





