बिहार

बेगूसराय में सड़क हादसे में युवक की मौत

Shantanu Roy
8 July 2022 12:52 PM GMT
बेगूसराय में सड़क हादसे में युवक की मौत
x
बड़ी खबर

बेगूसराय। बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। इस तेज रफ्तार के कारण लगातार लोगों की मौत भी हो रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ऑटो ने एक बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर काली अस्थान के समीप की है।

मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियार पुर पंचायत के मोनोपुर गांव के रहने वाले हरेराम मलाकार का 22 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार के दोपहर में मोटरसाइकिल से सवार होकर अपने घर से अपने रिश्तेदार को बछवारा रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गया था। बछवारा रेलवे स्टेशन से छोड़कर मोटरसाइकिल से सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। तभी विष्णुपुर काली अस्थान के पास तेज रफ्तार और तूने सीधे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। खून से लथपथ होकर उसी जगह तकरीबन 1 घंटे तक तड़पता रहा।
लेकिन उस घायल युवक को कोई नहीं उस जगह से उठाया। उन्होंने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली। आनन-फानन में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों ने भगवानपुर थाने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक फाइनल ईयर का छात्र था। वहीं मृतक दो भाई दो बहन में सबसे छोटा दुलारा लड़का था। परिजनों को इससे काफी उम्मीद थी। लेकिन भगवान का कुछ और मंजूर था।
Next Story