बिहार

सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर

Shantanu Roy
26 Jun 2022 5:11 PM GMT
सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर
x
बड़ी खबर

गोपालगंज। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक के पास अज्ञात वाहन ने दो भाइयों को जोरदार धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं, एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण राम के बेटा सूरज राम उर्फ राजा के रूप में की गई।

दरअसल घटना के संदर्भ में मृतक के भाई नीरज राम ने बताया कि मृतक़ सूरज का मन सुबह से ही बेचैन था। लगातार वह किसी अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहा था। पूर्व से ही आज बैंगलोर जाने के लिए टिकट बना था। उसका मन जाने को तैयार नहीं था। इसके बावजूद परिवार व पेट के लिए मन को काबू में कर वह घर से निकला और बस पर बैठ गया साथ मे उसका छोटा भाई नीरज भी छोड़ने गया था। बस कौशल्या चौक के पास रुकी।
युवक ने बैग उठाकर आगे की सफर तय नही करने की मन में ठान कर बस से उतर कर पैदल ही घर लौटने लगा।वही उसका भाई भी पीछे पीछे आ रहा था कि आखिर इसे क्या हो गया क्यों उतर का जाने लगा कई बातें सोचते हुए भाई के पीछे पीछे चलता रहा तभी एक अज्ञात अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने जोरदार युवक को धक्का मार दिया जिससे युवक की मौत हो गई वही उसका भाई जख़्मी हो गया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से इसकी सूचना तत्तकाल नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक सूरज की शादी वर्ष 2007 में रेखा से हुई थी। एक 4 वर्षीय बच्ची है जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। फिलहाल इस घटना के बाद पत्नी रेखा देवी और मां लाल मुनी का रो रो कर बुरा हाल है।
Next Story