बिहार

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Rani Sahu
3 Dec 2022 11:24 AM GMT
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
x
नवादा : नवादा की बड़ी खबर सामने आ रही है जांच सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम, मामला शनिवार का है जहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मंगर बीघा निवासी गनौरी यादव के 30 वर्षीय पुत्र गोपाल यादव के रूप में किया गया।
बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर गोड़धोवा गांव अपना खेत देखने गया था। खेत देखकर वह घर वापस आ रहा था, तभी गोड़धोवा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंदते हुए फरार हो गया। जिसके बाद गश्ती कर रही पुलिस ने उसे अपने जीप में लादकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्री और पत्नी को छोड़ गया है।
वहीं मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ उमर गई है। लोगों ने बताया है कि अक्सर अपने खेत को देखने के लिए वह काम भी करने के लिए युवक चला जाता था और आज शनिवार के दिन भर गया था लेकिन आने के क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गए वहीं स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिये हैं।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story