बिहार

सर्विस तार उठाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

Admin Delhi 1
15 July 2023 3:43 PM IST
सर्विस तार उठाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
x

छपरा न्यूज़: छपरा में बिजली के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार के शाम का हैं। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के मोगलहिया गांव में बिजली का करंट लगने से युवक को अचेतावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मोगलहिया गांव निवासी स्व सीता राम राय के 30 वर्षीय पुत्र रविन्द्र राय के रूप में हुई। बिजली के पोल से लटके सर्विस तार के चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।

सर्विस वायर की चपेट में आने से हुआ हादसा

मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम में मृतक अपने घर का काम निपटा रहे थे । इसी दौरान घर से बाहर सड़क के किनारे लगे बिजली पोल से सर्विस वायर में बिजली का करंट दौड़ रहा था। बारिश से बचने के लिए जलावन का लकड़ी उठाने के क्रम में सर्विस वायर के चपेट में आ गए।

जिसके बाद अचेत अवस्था मे आनन-फानन में इन्हीं इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था।

Next Story