बिहार

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Shantanu Roy
5 May 2023 11:54 PM IST
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
x
नवादा। नवादा जिले के सिरदला के बीपीएम स्कूल के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर जा रहे युवक को कुचल दिया। जिससे वह घायल हो गया । घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिये सिरदला पीएचसी लाया ।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया । जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक थाना क्षेत्र के इस्माईलपूर गाँव के राजकुमार चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार है।
जानकारी के अनुसार मृतक अपने नानी के घर शाहपुर में रह कर बीपीएम स्कूल शाहपुर में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस द्वारा किसी भी तरह की करवाई नही करने से मृतक के परिजन ने सिरदला बाजार फूल बागान चौक को घंटो जाम रखा। जाम की सूचना पर सिरदला पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया। मृतक के परिजन सिरदला बीडीओ व सीओ को खोज रहे थे लेकिन पता चला कि बीडीओ व सीओ तो गया व रजौली में अपने निजी आवास में रहतें है । बीडीओ व सीओ के नही पहुचने पर घण्टो से जाम लगा रहा। थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने लोगों को किसी तरह समझा बुझा कर सड़क जाम से मुक्त करवाया ।
Next Story