बिहार

मुर्गा लोड पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

Bhumika Sahu
16 July 2022 5:24 AM GMT
मुर्गा लोड पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत
x
मुर्गा लोड पिकअप

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेगूसराय, 16 जुलाई (हि.स.)। राजकीय राजमार्ग (एसएच)- 55 के बेगूसराय-मंझौल खंड पर शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधुरी ढाला के समीप की है। मृतक युवक स्थानीय तांती टोला निवासी सिद्धेश्वर तांती का पुत्र संतोष कुमार तांती है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संतोष प्रतिदिन की तरह सड़क किनारे मंदिर के समीप झाड़ू लगा रहा था।
इसी दौरान मंझौल की ओर से आ रहे मुर्गा लोड तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना होते ही आस-पड़ोस के लोगों ने खदेड़ कर पिकअप को पकड़ चालक को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों के प्रयास से संतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया है, मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया है।
इधर, लोगों ने ढाला के आसपास लगातार हो रहे हादसों के मद्देनजर रफ्तार पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से पहल करने की गुहार लगाई है।


Next Story