बिहार

युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार हस्ताक्षर अभियान चलाया

Admin Delhi 1
3 Aug 2023 11:51 AM IST
युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार हस्ताक्षर अभियान चलाया
x

छपरा न्यूज़: बिहार में बढ़ते अपराध अराजकता , छात्र, युवा,आम जनता पर हो रहे दमन लाठी चार्ज तथा दस लाख सरकारी नौकरी के झूठे वादे को लेकर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ पातेपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में युवा मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, इस अवसर पर उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा ,प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा लाठी डंडे की सरकार का जबाब कलम से दिया जायेगा। कार्यक्रम में मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह महामंत्री युगेश कुमार जिला उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार भाजपा जिला महामंत्री अजब लाल साह नगर मंडल अध्यक्ष विरबल कुमार , अजीत साह सुबोध पासवान रौशन सिंह प्रभारी दिग्विजय कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष इदजीत सिंह रामानंद राय जयलाल साहनी बिन्देश्वर राय, उमेश कुमार विभु, दिनेश साह, धनेश मिश्रा, नरेश राय, रामकुमार कुशवाहा, अमरेश पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर हस्ताक्षर किया।

Next Story