
x
मंगलवार की सुबह आरोपी चोर एक पल्सर बाइक को खींचते हुए गांव के बीचोबीच लेकर जा रहा था ।यह देख लोगों को आशंका हुई और उससे पूछताछ करने लगे तो उसने अन्य चार चोरों के बारे में बताया लेकिन उसने इनकार करते हुए चोरी नही करने की बात बताया है। आरोपी ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था मिट्टी से दवे बाइक को देखा तो उसने मिट्टी को खोदकर बाइक निकाला और कहीं ले जा रहा था तभी वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और लोगों ने उसे बिजली के खम्भे और खजूर की पेड़ से हाथ पैर बांध दिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी।
युवक लगातार अपने को बेगुनाह बताता रहा लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे।वहीं दूसरी तरफ सूचना के घण्टों बाद पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस घटना स्थल से युवक को हिरासत में ले लिया और थाने लेजाकर कड़ी पूछताछ में जुट गई है।
Next Story





