बिहार

युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Admin Delhi 1
28 July 2023 6:30 AM GMT
युवक की चाकू से गोदकर हत्या
x

छपरा न्यूज़: छपरा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार को नयागांव थाना क्षेत्र में पैसे की लेनदेन में अपराधियों ने एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या दिया। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव का है। मृतक की पहचान चंदन सिंह (33वर्ष) पिता बिरेंद्र सिंह के रूप में हुआ है।

मृतक गांव में खेतीबारी का काम करता था। उसका कुछ दिन पहले ही गांव के कुछ युवकों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवकों ने उसे बंधक बनाकर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

पैसे को लेकर हुआ था विवाद

मृतक के चाचा ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। 2 दिन पूर्व पैसे के लेनदेन को लेकर उसका बकझक हुआ था। जिसमें कुछ लड़कों के द्वारा अंजाम भुगतने का धमकी दी गई थी। जिसके बाद युवकों द्वारा साजिश के तहत बंधक बना घटना को अंजाम दिया गया है।

युवक के सीने में चाकू घोंपकर हत्या किया गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। मृतक के परिजनों के आरोप अनुसार घटना में संलिप्त लोग गांव और आसपास के ही बताए जा रहे है। मृतक युवक राजीव प्रताप रूढ़ी का नजदीकी समर्थक बताया जा रहा है।

Next Story