बिहार

17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ युवक ने किया रेप, बहला-फुसलाकर कर घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
2 Oct 2022 7:03 PM GMT
17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ युवक ने किया रेप, बहला-फुसलाकर कर घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना एक बार फिर सामने आई है। बता दे की दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक ईट भट्टा मे काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया है। सुपौल जिले के पिपरा थाना इलाके के एक गांव की करीब 17 वर्ष की नाबालिक लड़की को गांव के ही एक 32 वर्षीय युवक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वही इसके बाद रेप की घटना का वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही मामला सामने आते ही पीड़ित की चाची के बयान पर पिपरा थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ FIR दर्ज करवाया गया। वही पिपरा थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पिपरा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया बीते 1 अक्टूबर को दोपहर के करीब 4 बजे पिपरा थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली करीब 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को गांव के युवक ने बाला फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना का FIR पीड़ित दिव्यांग नाबालिक लड़की के चाची के बयान पर दर्ज किया गया है।

वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले का धारा इस दर्ज कांड मे अंकित होने की जानकारी दीं। वही दिव्यांग पीड़ित की चाची के लिखित आवेदन मे बताया गया की एक अक्टूबर के दोपहर मे पीड़ित दिव्यांग नाबालिग लड़की घास काटने के लिए गई हुई थी। वही उस वक्त गांव के ही ईट भट्ठा में मजदूरी का काम करने वाले 32 वर्षीय युवक ने बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया। वही अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इस बात पर पीड़ित की चाची ने आवेदन देकर कानूनी कारवाई की मांग की। वही इधर पिपरा थाने की पुलिस ने भी तत्परता पूर्वक कारवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर रविवार की शाम पिपरा थाना लाकर पूछताछ की। पिपरा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा दिव्यांग पीड़ित और आरोपी युवक का सुपौल सदर अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Admin4

Admin4

    Next Story