बिहार

नदी में डूबने से युवक की हुई मौत

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 11:50 AM IST
नदी में डूबने से युवक की हुई मौत
x

दरभंगा: थाना क्षेत्र के कर्जापट्टी पंचायत के बड़की लाधा गांव स्थित पुल से पूरब मथवार के पास इसी गांव निवासी नागेश्वर सहनी के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की मौत डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि नदी के किनारे पानी में तीन चार दिनों से एक मृत जानवर का शव एक झाड़ी में फंसा था. जिसके दुर्गंध से नदी

किनारे बसे ग्रामीणों का रहना दुश्वार हो गया था. बीते की शाम छह बजे के करीब दुर्गन्ध से परेशान राहुल ने एक बांस का बत्ती लेकर उस जानवर के शव को झाड़ी से निकालकर नदी की तेज धारा में प्रवाहित करने का प्रयास कर रहा था. इसी क्रम में वह खुद फिसल कर डूब गया. इस घटना को नदी के दूसरे तरफ बैठे लोग देख रहे थे. लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद स्थानीय गोताखोर अपने स्तर से शव को खोजने का बहुत प्रयास किया, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका. फिर घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया गया. प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सुबह 8 बजे से उक्त नदी में शव को घटना स्थल से लेकर दूर दूर तक खोजना प्रारम्भ किया. लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. फिर उसी टीम के गोताखोर सदस्यों ने घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर जैसे ही शव को ढूंढना शुरू किया कि शव बरामद हो गया.

शव मिलते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. शव के मिलने के पश्चात कमतौल थाना की पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

Next Story