
बिहार | 21 जून को यानी आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा। बिहार में अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मुंगेर, औरंगाबाद, पूर्णिया, दरभंगा समेत सभी जिलों में बुधवार सुबह से ही पार्क में लोग योगाभ्यास करते दिखे। योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है। योग अभ्यासों में शारीरिक व्यायाम जिन्हें ‘आसन’ कहा जाता है। श्वास तकनीक और ध्यान शामिल हैं। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामान्य कल्याण और सामंजस्य को बढ़ाने का प्रयास करता है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी योग दिवस के अवसर योग करते दिखे। भाजपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर भारत का मान बढ़ाया है।
बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी योग में शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने योग दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग करने से पूरे शरीर स्वस्थ रहता है और तन-मन में उर्जा भरता है। सुबह उठकर योग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले योग ऊंची जगह पर रहकर सिमट गए थे। लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अथक प्रयास से आज योग को पूरा देश में स्थापित हुआ है।