
x
बिहार : 10 दिनों के अंदर दूसरी बार मिला दुनिया का सबसे जहरीला सांप, रेस्कयू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस बिहार के भागलपुर जिले में हाल के दिनों ने दूसरी बार दुनिया का सबसे जहरीला सांप मिला है। बताया जा रहा है कि सांप भागलपुर जिले के मीराचक गांव निवासी तूफानी मंडल के घर से मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि सांप पर सबसे पहले नजर तूफानी मंडल की बेटी की पड़ी। जिसके बाद लोगों ने घर में छुपे सांप की तलाशी शुरू कर दी, कुछ ही देर बाद सांप लकड़ी के ढ़ेर के पास छिपा मिला। जिसके बाद ग्रामीणों सांप को पकड़ने में किसी तरह कामयाब रहे।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि तबतक लोगों को यह पता नहीं था कि वह दुनिया का सबसे जहरीला सांप है। ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग इसे अजगर समझ रहे थे। ग्रामीणों ने सांप पर काबू पाने के बाद वन विभाग को इसके बारे में जानकारी दी। रेस्कयू के लिए आए विभाग के अधिकारियो ने जब सांप को देखा तो चौंक गए। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि यह दुनिया सबसे जहरीला सांप रसेल वाईपर है जिसको आपने अजगर समझ पकड़ा है। जिसके बाद लोगों के हाथ- पांव फूल गए। संयोग अच्छा था कि सांप ने इस दौरान किसी को दंश नही मारा।
भागलपुर में मिला दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप रसेल वाइपर pic.twitter.com/0TQxukWVCI
— Gaurav kumar (@Gauravjournal) October 8, 2022
Next Story