बिहार
डाक कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, गुरुवार को खुले रहेंगे सभी डाकघर
Shantanu Roy
10 Aug 2022 11:51 AM GMT

x
बड़ी खबर
बेगूसराय। पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को डाक विभाग के कर्मचारियों ने एकदिवसीय हड़ताल कर दिया है। हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशान अपने भाई को डाक के माध्यम से राखी भेजने वाली बहन तथा हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा खरीदने आने वाले लोगों को हो रही है, लोग वापस लौट कर जा रहे हैं। हालांकि हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आज की हड़ताल के बदले 11 अगस्त (गुरुवार) को छुट्टी के दिन भी काम पर उपस्थित होकर लोगों को सेवा देने की बातें कही है।
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ से बेगूसराय प्रमंडलीय सचिव-सह-बिहार सर्किल उपाध्यक्ष राम रंजन सिंह ने कहा कि नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लाने, डाक विभाग के निजीकरण की ओर बढ़ते कदम को वापस लेने सहित डिजाइन मांगों को लेकर आज एक दिवसीय हड़ताल किया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किए गए हड़ताल के मद्देनजर बेगूसराय एवं खगड़िया के सभी डाकघर में आज कामकाज पूरी तरह से ठप है। आगामी रक्षाबंधन एवं हर घर तिरंगा अभियान को देखते हुए कल गुरुवार को अवकाश रहने के बावजूद डाकघर खुले रहेंगे। मौके पर अशोक कुमार राय, मृत्युंजय कुमार, संजीत सुमन, अजीत कुमार, सुशील कुमार एवं मोहन कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story