बिहार

भोजपुर और सारण में लगेगा महिला आयोग का कैंप

Admin Delhi 1
11 Oct 2023 8:26 AM GMT
भोजपुर और सारण में लगेगा महिला आयोग का कैंप
x

छपरा: बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा "महिला आयोग आपके द्वार" कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 11 अक्टूबर को भोजपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी तो वहीं 13 अक्टूबर को सारण में महिलाओं की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। भोजपुर परिसदन परिसर में महिला आयोग की 3 सदस्य और सारण परिसदन परिसर में 2 सदस्य और उपसचिव भी सुनवाई के दौरान रहेंगी। अश्वमेध देवी शाम 5 बजे भोजपुर और सारण आयोग से भेजे गये प्राथमिकी संख्या पर की गई कार्रवाई और महिलाओं की अन्य समस्याओं पर बैठक करेंगी।

पटना में पेंडिंग केसों की सुनवाई के बाद महिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्य पटना के बाहर जिलों में कैंप लगाकर वहां के पेंडिंग मामलों का निष्पादन करने का फैसला लिया था। भोजपुर और सारण में लगने वाले इस कैंप में लगभग 100 शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। भोजपुर जिले में लगभग 60 से अधिक पेंडिंग मामले हैं। वहीं सारण जिले में 35 से अधिक केस हैं।

Next Story