बिहार

महिलाओं ने बीच सड़क पर जेडीयू नेता को लात-घूसों से पीटा, थाने में भागकर बचाई जान

Kunti Dhruw
17 March 2022 6:23 PM GMT
महिलाओं ने बीच सड़क पर जेडीयू नेता को लात-घूसों से पीटा, थाने में भागकर बचाई जान
x
रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के जीटी रोड मोहन बिगहा निवासी एक महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा।

बिहार: रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के जीटी रोड मोहन बिगहा निवासी एक महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने महिला थाने के समीप छेड़खानी करने वाले जेडीयू नेता मोद नारायण सिंह की पिटाई कर दी। महिलाओं के आक्रोश देख वह थाने में घुस गया तथा अपनी जान बचाई। घटना से आक्रोशित महिलाएं कार्रवाई की मांग कर रही थी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि बुधवार की देर शाम बाजार करके वह घर लौट रही थी। इस दौरान उसी मोहल्ले के मोद नारायण सिंह उसे जबरन अपने घर में ले गया। अंदर से दरवाजा बंद कर गंदी हरकतें करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास की महिलाओं ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर महिला महासंघ की उर्मिला देवी पहुंची। उन्होंने बताया कि जदयू नेता द्वारा ऐसा किया गया है।

कहा जा रहा है कि महिलाएं थाने में पहुंच शिकायत दर्ज करा रही थी, तभी वह धमकी देने लगा। जिससे आक्रोशित महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं घटना की सूचना पर विधानसभा सत्र को छोड़कर विधायक फतेह बहादुर सिंह भी पहुंचे। कहा कि पुलिस दबाव में काम करेगी, तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद एएसपी नवजोत सिमी, महिला थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना की जांच की। एएसपी ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। एसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Next Story