बिहार

‘लोजपा रामविलास ’में शामिल हुईं महिला कार्यकर्ता

Admin Delhi 1
26 April 2023 7:39 AM GMT
‘लोजपा रामविलास ’में शामिल हुईं महिला कार्यकर्ता
x

बक्सर न्यूज़: नगर के चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित लोजपा रामविलास कार्यालय में के दिन मिलन समारोह का अयोजन किया गया था. समारोह को लेकर पार्टी कार्यालय में काफी गहमागहमी रही. लोजपा के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में

जिले के जदयू से जुड़ी सैकड़ों महिला कार्यकर्ता और विभिन्न कोषांग की महिला पदाधिकारियों ने लोजपा का दामन थामा. जिलाध्यक्ष ने उन्हें लोजपा की सदस्यता फार्म भरवा कर विधिवत पार्टी में शामिल किया. महिलाओं का कहना था कि हम चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं. समारोह में सबसे पहले डुमरांव विधानसभा से जुड़ी जदयू महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी समेत 100 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की. प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष द्वय मंजू देवी, रूक्मणी देवी, केसठ प्रखंड अध्यक्ष रेनु देवी, चौगाईं प्रखंडध्यक्ष उषा देवी, नावानगर की प्रभावती देवी, ब्रह्मपुर की अनु देवी ने भी सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान विभिन्न पंचायतों की महिला अध्यक्षों ने भी लोजपा का दामन थामा. जिसमें फूलवती देवी, दुर्गावती देवी, उर्मिला देवी, धर्मशीला देवी, सविता देवी, कांति देवी, चुकी देवी, छलिया देवी, निर्मला, लीलावती, गंगाजली, गिरिया, सुखिया, सूर्चमुखी 105 कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की. इस मौके जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने लोजपा में रूक्मणी देवी और मंजू देवी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया. पार्टी की सदस्याता ग्रहण करने वाली सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में संजय कुमार पासवान, विवेक कुमार पासवान, पूनम मिश्रा, नौशाद आलम, भानु शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, रिंकू पांडेय, दीनू सिंह, भुअर सिंह, सुरेन्द्र राम, विक्की पासवान शामिल रहे.

Next Story