
अररिया में पलासी थाना क्षेत्र के कलियागंज महादलित मलिक टोला स्थित तालाब के किनारे शुक्रवार की सुबह एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव के ही रामफल की पत्नी मीना देवी के रूप में की गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पलासी थाना पहुंच गये और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानेदार शिवपूजन कुमार ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





