बिहार

कुएं से मिला महिला का शव, डूबने से गई जान

Shantanu Roy
8 July 2022 12:49 PM GMT
कुएं से मिला महिला का शव, डूबने से गई जान
x
बड़ी खबर

नालंदा। जिले के औगांरी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में गुरुवार की रात कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका धनंजय पंडित की 42 वर्षीय पत्नी रेणु देवी है। घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि बीती शाम शौच के लिए रेनू देवी खेतों की ओर गई थी। परंतु काफी देर तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की कर दी गई। खोजबीन के क्रम में ग्रामीणों की नजर कुएं में गिरी रेणु देवी पर पड़ी। काफी मशक्कत के बाद कुंए से रेणु देवी को बाहर निकाला गया।

तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन अंदेशा व्यक्त कर रहे हैं कि पैर फिसलने की वजह से महिला कुँए में जा गिरी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। थानाध्यक्ष अनिता कुमारी ने बताया कि शौच के लिए महिला जा रही थी, तभी वह कुएं में गिर गई। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Next Story