बिहार

महिला का शव गंडक नदी मे तैरता हुआ मिला, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
17 April 2022 2:57 PM IST
महिला का शव गंडक नदी मे तैरता हुआ मिला, पुलिस की जांच जारी
x

मोतिहारी सिटी न्यूज़: जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव की पहचान में पुलिस अभी जुटी ही थी,कि जिले के संग्रामपुर थानाक्षेत्र स्थित गंडक नदी में एक महिला का शव बरामद रविवार किया गया है। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र सनसनी फैल गयी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पडताल किया। जिसके बाद थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि उक्त महिला की पहचान कर ली गयी है।उक्त महिला की शव संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढई टोला के मोहन साह की पत्नी सुनरपति की है।

जिसकी मौत तीन चार दिन पूर्व सर्पदंश से हो गयी थी।मामले में उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उक्त शव को दाह संस्कार के बजाय नदी में क्यों और कैसे आया ?

Next Story