बिहार

नदी में नहाने गई महिला की डूबने से मौत

Admin2
12 Jun 2022 2:53 PM IST
नदी में नहाने गई महिला की डूबने से मौत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लखीसराय जिले में रविवार को एक महिला की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना मेदिनीचौकी थाना इलाके के देवघड़ा पुरानी टोला की है। बताया जा रहा है कि महिला में नदी में नहाने गई थी। गहरे पानी में जाने से वह डूब गई और उसकी मौत हो गई।मृतका की पहचान मीना देवी पत्नी जोगिंदर महतो के रूप में हुई है। मीना की उम्र 51 साल थी। वह रविवार सुबह गंगा नदी के तट पर स्नान करने गई। तभी यह हादसा हुआ।

नदी के पास से गुजर रहे लोगों ने पानी में शव को तैरते हुए दिखा। उन्होंने मृतका के परिजन को सूचना दी। घर वाले नदी किनारे पहुंचे और शव को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मेदिनीचौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय अस्पताल भेज दिया।
सौरसेर-livehindustan
Next Story