बिहार

महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Rani Sahu
25 Sep 2022 9:25 AM GMT
महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
x
औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के शनिवार की रात घर जाते समय सोहरईया गांव के सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान उसी गांव के विजय सिंह के 60 वर्षीय पत्नी बलवंती देवी के रूप में की गई। जिसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बतायी जा रही है।प्राप्त जानकारी अनुसार महिला रात में खाना खाकर अपने दूसरे वाले मकान पर जा रही थी। तभी गांव के ही सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गिरकर बेहोश हो गयी।
इसके बाद आस-पास के ग्रामीणों ने जब महिला को सड़क किनारे बेहोश देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को गांव के ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। सदर अस्पताल औरंगाबाद में चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए महिला को मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया।
हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि शरीर का बाया हिस्सा सुचारू रूप से काम करना बंद कर दिया है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला बार बार उल्टी कर रही है। जिसके कारण महिला की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story