बिहार

नींद में चलती महिला छत से गिरकर हुई घायल

Admin4
4 Sept 2023 4:23 PM IST
नींद में चलती महिला छत से गिरकर हुई घायल
x
रोहतास। नींद में चलती महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। घटना रोहतास जिला के नौहट्टा थाना क्षेत्र के सियालदह गांव की बताई गई है। जबकि घायल महिला कांति देवी बताई गई है।
पीड़िता कांति देवी के पुत्र नवलेश कुमार ने बताया कि सो रही मां ने अचानक छत पर चलने लगी। इसी दौरान छत से नीचे गिर पड़ी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहां सदर अस्पताल सासाराम में महिला को भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।फिलहाल इलाज जारी है।
Next Story