
x
बड़ी खबर
बेतिया। बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में एक नव विवाहिता की हत्या कर दी गई है। नवविवाहिता की हत्या उसके ससुराल के लोगों ने गला घोंट कर की है। मृतक महिला की पहचान सेमरा गांव निवासी सफी आलम उर्फ मजनू मियां की 19 वर्षीय पत्नी नूरजहां खातुन के रूप में की गई है। हत्या के बाद ससुराल के लोग घर छोड़ फरार हो गए हैं। हालांकि मृतक महिला के पति मजनू मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
वहीं मृतका महिला की मां रेशमा खातून ने नरकटियागंज शिकारपुर थाना में एक एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें मृतका के ससूर जहुर मियां, सास कुरैशा खातून को हत्या करने का आरोपी बनाया गया है। जबकि मृतका के पति पर हत्या मे शामिल होने का आरोप है। एफआईआर में मृतका की मां ने बताया है कि सोमवार की रात 8 बजे उसके मोबाइल पर उसकी पुत्री के ससूर के छोटे भाई शकुर मियां ने फोन किया। फोन पर बताया गया कि उसकी पुत्री के पेट में दर्द हो गया था। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।
इस पर वह अपने पूरे परिवार के साथ अपनी पुत्री के ससुराल पहुंची। वहां पर जाने पर उसने देखा कि उसकी पुत्री की लाश जमीन पर पड़ी हुई है तथा दामाद शव के पास बैठा है। पता करने मालूम चला कि मौत के बाद से सास ससुर फरार है।उसकी मृत पुत्री के गले पर रस्सी से कसने की काले धब्बे की निशान देख वह भडक गई। उसने अपने दामाद से मौत का कारण पूछा तो वह उनलोगों को बरगलाने लगा।
एफआईआर में मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की गला घोंट कर उसके सास ससुर ने हत्या की है। इस हत्या में उसका दामाद भी शामिल हैं। शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।घटना में शामिल सास ससुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है!बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story