बिहार

मटकोर का गाना गा रही महिला की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई

Admin Delhi 1
23 May 2023 2:15 PM IST
मटकोर का गाना गा रही महिला की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई
x

छपरा न्यूज़: कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बल्ली गांव में रविवार की दोपहर मटकोर गीत गा रही महिला को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी. इस घटना में सोमवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद शादी की रस्म चीख-पुकार में बदल गई। मृतका की पहचान साधपुर बल्ली गांव के भोला चौधरी की 62 वर्षीय पत्नी फूलझड़ी देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने घटना की जानकारी कोपा पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बाइक चालक तरवां गांव का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक परिजनों ने अभी तक थाने में लिखित तहरीर नहीं दी है।

Next Story