बिहार

अररिया में महिला के साथ ज्यादती, सिर का मुंडन कर किया अपमानित

Manish Sahu
9 Sept 2023 11:02 PM IST
अररिया में महिला के साथ ज्यादती, सिर का मुंडन कर किया अपमानित
x
बिहार: अररिया जिला के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलगच्छी गांव में एक अधेड़ उम्र की महिला को स्थानीय कुछ लोगों ने बदचलन का आरोप लगाकर महिला के सर मुंड कर अमानवीय व्यवहार किया. मिली जानकारी के मुताबिक, मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलगच्छी गांव का है और घटना शुक्रवार की देर रात की है. वायरल वीडियो में जहां महिला के सर मुंडने के साथ एक पुरूष को भी लोगों ने बांधकर रखा है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज स्टेट बिहार झारखंड नहीं करता है.
कुछ लोगों ने बताया कि बेलगच्छी गांव का ही एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति को उस महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था मे ग्रामीणों ने पकड़ा और फिर कुछ लोगों ने मिलकर महिला के सिर के बाल को मुंडवा दिया. इतना ही नहीं महिला का सिर मुंडाने का वीडियो भी एक युवक ने बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में लोग संथाली भाषा में सर मुंडने के दौरान महिला को कई अपशब्द भी कहते दिख रहे है.
मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की देर रात को मौके पर रानीगंज थाना के एएसआई जयराम चौधरी दलबल के साथ गए. रानीगंज पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर तत्काल मामले को शांत कर दिया. एसआई जयराम चोधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने महिला व एक अन्य व्यक्ति को बांधकर रखा था, जिसे लोगों से छुड़ाकर थाना लेकर आ गए. मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला का हल्का सिर मुंडा किया गया था. लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है. किसी तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है अगर लिखित शिकायत की जाती है तो FIR दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
Next Story