बिहार

मालवा में दब कर महिला की गई जान

Admin4
9 Aug 2023 10:53 AM GMT
मालवा में दब कर महिला की गई जान
x
बांका। बिहार में आज सुबह से ही कई जिलों में रूक - रूक कर बारिश हो रही है। वहीं, इस बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव और जान - माल की नुकसान की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आया है। यहां रिमझिम बारिश के कारण मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई है। वृद्ध महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और घर में मातम छा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले के धोरैया थाना क्षेत्र स्थित मंदार डेरु गांव में बारिश के कारण मिट्टी के दीवार के नीचे दब जाने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला का नाम छटिया देवी है। यह महिला घर के पास में ही नल से पानी लाने गई थी। वापस लौटने के क्रम में मिट्टी का दीवार उसके शरीर पर गिर गया और दीवार के मलबे में दबने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, इस घटना के बाद परिजनों को कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि मृतिका के घर पर पहुंचकर परिजनों को संतावना दे रहे। जानकारी मिलने पर सीओ भाई बिरेंद्र द्वारा जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच रिपोर्ट सुपुर्द किया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपको बताते चलें कि, मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने की वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। इससे जहां नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है,वहीं लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है। खासकर कच्चे घरों को इससे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। कच्ची मिट्टी से बने घर की दीवारों के गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे अबतक कई मासूमों की जान जा चुकी है।
Next Story