बिहार

सड़क हादसे में घायल महिला की हुई मौत

Admin Delhi 1
23 March 2023 6:12 PM IST
सड़क हादसे में घायल महिला की हुई मौत
x

छपरा न्यूज़: ड्योढ़ी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका अमनौर थाने के ढोलही कैथल निवासी जयप्रकाश सिंह की 40 वर्षीय पत्नी वैजयंती देवी है। जो अपने पति के साथ ड्योढ़ी में रहती थी। 12 मार्च को वह अपनी 14 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी के साथ खेत की फसल देखकर लौट रही थी। तभी तरैया मढ़ौरा मुख्य मार्ग एसएच 73 पर एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें मां-बेटी दोनों घायल हो गयी. जिसमें इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

इस संबंध में मृतका के पति के बयान पर मंगलवार को तरैया थाने में अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. परिजनों में शोक की लहर है।

Next Story