बिहार

पटना के फ्लैट में फंदे से लटकी मिली महिला

Rounak Dey
30 Jun 2023 5:47 PM GMT
पटना के फ्लैट में फंदे से लटकी मिली महिला
x

पटना | राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के आसोपुर-चमारीचक मार्ग में एक अपार्टमेंट में दो बच्चे की मां ने गुरुवार को पंखे से झुलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के चाचा ने मौत पर आशंका जाहिर की है।मोकामा सरवारटोला निवासी रूपेश तिवारी अपनी पत्नी खुशबू कुमारी (28) अपने दो बच्चे एवं परिवार के साथ आशोपुर-चमारीचक मार्ग में इंद्रावती अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 306 में रहते हैं।

पंखे से लटका मिला शव

रूपेश ने बताया कि वह सुबह घर से निकले थे,सब ठीक ठाक था। शाम में जब घर लौटे तो मां ने बताया कि खुशबू कमरा बंद कर सोई हुई है। काफी आवाज देने के बाद भी कुछ नहीं बोल रही है। तब कमरे के दरवाजे पर जोर का धक्का दिया तो अंदर का कुंडी खुल गया। कमरे में पंखे से दुपट्टा के सहारे खुशबू लटकी हुई थी। मृतका की सास ने बताया कि सुबह में वह खाना बनाने के बाद कमरे में सोने चली गयी थी। हमेशा कमरा बंदकर ही सो जाती थी। मृतका के दो बच्चे परी और हनु है।

मृतका के परिजनों ने जताई आशंका

मृतक के चाचा राधेश्याम तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद जब पहुंचे तो खुशबू का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उन्होंने घटना पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि बेड और पंखा की ऊंचाई ज्यादा नहीं है।अब बड़े भाई के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। उधर सूचना पर पहुंचे दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि घटना स्थल शाहपुर थाना क्षेत्र में है। शाहपुर थाना को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और हर एंगल से घटना की वजह तलाश रही है।

Next Story