बिहार

महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मामला, जानें वजह ?

Ritisha Jaiswal
20 Feb 2024 4:37 PM IST
महिला ने पति के खिलाफ दर्ज  कराया मामला, जानें वजह ?
x
पति के खिलाफ मामला दर्ज


वैशाली जिले के लालगंज थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला ने अहियापुर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले पति के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।महिला थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 31 मई 2021 को हुई थी। शादी के वह अपने ससुराल चली गई। महिला का आरोप है उसके पति ने शादी के दो साल बाद तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। तब उसने ससुरालवालों को बताया। लेकिन उन्होंने भी पति को नहीं समझाया।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसने अपने पति से संबंध नहीं बनाने को लेकर पूछा। लेकिन वह अक्सर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता था।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पति आये देन धमकी देता है। कहता है ''घर से पैर आगे निकालोगी तो तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे।'' किसी तरह दादा जी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर ससुराल से जान बचाकर मायके चली आई। अब भी पति समेत ससुराल वाले लगातार धमकी दे रहे हैं। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।


Next Story