बिहार

कच्चा घर ढहने से महिला की दबकर मौत, किशोरी घायल

Shantanu Roy
5 Oct 2022 6:27 PM GMT
कच्चा घर ढहने से महिला की दबकर मौत, किशोरी घायल
x
बड़ी खबर
फतेहपुर। जिले में बुधवार को रुक-रुक हो रही बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने से एक महिला की दबकर मौत हो गई। जबकि उसकी एक सोलह वर्षीय पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी बेटी ने भाग कर जान बचाई। आज सुबह बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बरिगवां निवासी राम औतार का कच्चा मकान अचानक ढह गया। जिसमें दबकर उसकी पत्नी उर्मिला (45) की मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी मानसी गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। जब कि दूसरी बेटी शांती घर गिरने के आहट से भाग निकली और अपनी जान बचाई।
ग्रामीणों ने बताया कि राम औतार अत्यंत गरीब है और उसका नाम आवास योजना में चयनित भी हुआ था किंतु नजराना न देने से ग्राम प्रधान ने आवासीय लाभ नहीं दिलाया। अगर राम औतार को आवास मिल गया होता तो आज यह दुर्घटना न घटती। दुर्घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। तहसीलदार बिन्दकी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story