बिहार

ट्रेन से कटकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
7 July 2022 10:13 AM GMT
ट्रेन से कटकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर

मधुबनी। मधुबनी में एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना बीती देर रात की है। लोगों ने जब शव देखा तो रेलवे कर्मियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला के हाथ को देखा तो उसमें कुछ लिखा मिला। ध्यान से पढ़ने पर पता चला, महिला ने हाथ को सुसाइड नोट बना अपनी सारी बातें लिख डाली थी। अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने सुसाइड क्यों किया।

महिला की पहचान रिंकू कुमारी (28) इनरवा गोठ गांव के रूप में की गई। महिला के पिता के अनुसार, उसकरी शादी 2012 में इनरवा गोठ गांव के रहने वाले मनोज पासवान से हुई थी। महिला ने खुदकुशी से पहले कलम से अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा। महिला ने अपना नाम और पता लिखा। साथ ही यह बात भी लिखी है कि 'मैं जो भी कुछ कर रही हूं, अपनी मर्जी से कर रही हूं। मेरे जाने के बाद किसी को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
Next Story