बिहार

करंट लगने से महिला की हुई मौत

Admin Delhi 1
22 Aug 2023 1:45 PM IST
करंट लगने से महिला की हुई मौत
x
महिला को तार से अलग करते तब तक वह दम तोड़ चुकी थी

पटना: 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर एक महिला के सिर पर गिर गया. परिजन जब तक महिला को तार से अलग करते तब तक वह दम तोड़ चुकी थी. घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के संझौती गांव में की शाम हुई. मृतका की पहचान संझौती निवासी राजा राम की पत्नी रेणु देवी (45) के रूप में हुई है.

सूचना पर पहुंची हायाघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. महिला के देवर मिथिलेश राम ने बताया कि गांव के खेत में भाभी रेणु देवी बकरी चराने के बाद घास लेकर घर आ रही थी. इसी दौरान घर के आगे से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर उनके सिर पर गिर गया. उन्होंने बताया कि रेणु देवी की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतका अपने पीछे तीन पुत्रों और एक पुत्री सहित चार बच्चों को छोड़ गई है. इनमें से एक पुत्र और बेटी विवाहित है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

Next Story