बिहार

महिला की निर्मम हत्या , कपड़े के बिना हुई लाश खेत से बरामद

Tara Tandi
26 Feb 2024 2:30 PM GMT
महिला की निर्मम हत्या , कपड़े के बिना हुई लाश खेत से बरामद
x
बिहार : समस्तीपुर में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। उसकी लाश खेत से बरामद हुई। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। सिर भी धड़ से अलग था। कान भी काटा गया था। गमछा से महिला का हाथ पैर भी बांधा हुआ था। ऐसी निर्मम हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा मुरादपुर गांव की है। मृत महिला के भतीजे ने बताया कि चाची घर में अकेली रहती थी। उनके दोनों बेटे बिहार के बाहर जॉब करते हैं। महिला एक छोटा दुकान चला कर जीवन यापन करती है। सुबह उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। काफी देर खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
महिला का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था
ग्रामीणें ने बताया कि महिला की खोजबीन चल रही थी। इसी दौरान दोपहर खेत की ओर गए बच्चों ने महिला का शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद मौके पर जब लोग पहुंचे तो दंग रह गए। लोगों का कहना है कि महिला की हत्या हाथ-पैर बांधने के बाद गला काटकर की गई है। महिला का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था। हालांकि, घटना क्यों और कैसे हुई है इस बारे में लोग नहीं बता पा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के दोनों पुत्र को मामले की जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि उनके आने के बाद इस मामले का खुलासा हो सकेगा।
महिला की हत्या गला काटकर की गई है
सरायरंजन थाना अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि महिला की हत्या गला काटकर की गई है। उनका गमछे से हाथ-पैर भी बांधा हुआ था। हत्या किस कारण से हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। उनके दोनों पुत्र बाहर रहते हैं। अभी पुलिस अपने स्तर से इस मामले में जांच कर रही है। परिवार के लोगों द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
Next Story