बिहार

महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में तोडा दम

Shantanu Roy
26 Jun 2022 1:21 PM GMT
महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में तोडा दम
x
बड़ी खबर

बेगूसराय। बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई । दरअसल सांप काटने के बाद परिजन महिला को तुरंत इलाज डॉक्टर के इलाज के लिए ले जाए जाने के बजाय उसकी झाड़-फूंक कराने में अपना बक्त लगा दिया जिससे महिला की मौत हो गई।

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिंदटोली गांव की है।मृतका की पहचान बिनटोली गांव के रहने वाले केवल यादव की 28 बर्षीय पत्नी अंजनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर रात उसे कुछ काट लिया था।,जिसकी आशंका होने पर उसे गांव में ही झाड़फूंक कराने ले गए।
उन्होंने बताया कि तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल ले गया जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया । जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Next Story