बिहार

सड़क हादसे में महिला व युवक हुए जख्मी

Admin Delhi 1
8 March 2023 5:43 PM IST
सड़क हादसे में महिला व युवक हुए जख्मी
x

मधुबनी न्यूज़: थाने के प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय मधेपुर के निकट सड़क हादसे में पैदल जा रही एक महिला तथा एक बाइक सवार जख्मी हो गए. जख्मी महिला मधेपुर थाने के लक्ष्मीपुर कायस्थ टोला निवासी अरविंद लाल दास की पत्नी मीरा देवी बतायी गई है. जबकि बाइक सवार लखनौर थाने के पूरे गांव के राज कुमार महतो के पुत्र रामबाबू महतो बताये गए हैं. दोनों को लोगों ने पीएचसी सह रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर टोला की जख्मी महिला मीरा देवी जीविका दीदी हैं. वह पैदल मधेपुर पुरानी बस स्टैंड स्थित जीविका कार्यालय जा रही थीं. जबकि बाइक सवार रामबाबू महतो पुरानी बस स्टैंड की तरफ से न्यू बस स्टैंड की तरफ आ रहा था. इसी दौरान मधेपुर हाई स्कूल के निकट उसने सामने से महिला को ठोकर मार दिया. जिससे दोनों जख्मी हो गए. ठोकर लगने से महिला को काफी चोट लगी है. जबकि बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया.

और उसे भी चोटें लगी. मधेपुर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अंजुम हाशमी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया.

Next Story