बिहार

अमनौर पुलिस के सहयोग से शराब का फरार कारोबारी कोपा में धरा गया

Admindelhi1
7 April 2024 11:34 AM IST
अमनौर पुलिस के सहयोग से शराब का फरार कारोबारी कोपा में धरा गया
x
पुलिस की पूछताझ जारी

बिहार: कोपा पुलिस ने अमनौर पुलिस के सहयोग से शराब बरामदगी मामले में दो साल से फरार चल रहे एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के परमा सिंह के पुत्र रूपेश कुमार सिंह के रूप में की गयी है.

पुलिस ने बताया कि दो साल पहले जलालपोर बसडीला रोड पर हसुलाही बाजार के पास एक बोलेरो से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी थी, जिसे लेकर वह फरार हो गया था.

Next Story