बिहार
स्वस्थ होने के बाद ही मोकामा उपचुनाव में करेंगे प्रचार : नीतीश कुमार
Shantanu Roy
28 Oct 2022 6:26 PM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गुरुवार को गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोकामा उपचुनाव में प्रचार करने स्वास्थ्य होने के बाद ही जायेंगे।
मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने जाने के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हम स्वस्थ हो जायेंगे तभी कुछ कह सकते हैं। हमारी पार्टी के सभी नेता चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय मुद्रा पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाए जाने की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग क्या-क्या मांग करते रहते हैं।

Shantanu Roy
Next Story