बिहार

पत्नी की गोली मार, दी भयानक मौत

Admin2
3 Aug 2022 7:28 AM GMT
पत्नी की गोली मार, दी भयानक मौत
x
तिरबिरवा गांव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नगर थाने के तिरबिरवा गांव में बीते 16 जून की रात पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने हत्या के मामले में कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। नगर थाने के सब इंस्पेक्टर सह केस के आईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त् गांव के वीरेन्द्र यादव ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वीरेन्द्र अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गया था। बाद में पुलिस दबिश के कारण उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद 24 घंटे के लिए उसे रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी शोभा देवी का अफेयर उसके छोटे भाई रजनीश कुमार यादव उर्फ नीशू के साथ था। घटना के दिन वह अपने बच्चों के साथ छत पर सोया हुआ था। उसकी पत्नी नीचे कमरे में सोई हुई थी। रात में वह मूत्र त्याग करने के लिए छत से नीचे उतरा तो देखा कि उसका छोटा भाई उसकी पत्नी के कमरे से बाहर निकल रहा है। वह अपनी पत्नी के कमरे में गया और पूछताछ की तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसने घर में रखे देसी कट्टा से उसके सिर में गोली मार दी।

source-hindustan
Next Story