बिहार

थाने पहुंच पत्नी बोली- मुंह पर थूक देता है पति, हाथ-पैर बांधकर करता है गलत काम

Admin4
28 Nov 2022 1:57 PM GMT
थाने पहुंच पत्नी बोली- मुंह पर थूक देता है पति, हाथ-पैर बांधकर करता है गलत काम
x
पटना। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी शनिवार को पटना के दीघा थाने पहुंच गई। उसने पति के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि आफिस से आने से जरा सी देर होने पर पति शक करता है।
निजी खर्च का हिसाब और जरूरतें पूरी नहीं करने पर पिटाई भी करता है। कई बार खाना शरीर पर फेंक देता है। इतना ही नहीं चेहरे पर थूक देता है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
महिला की शादी सात साल पूर्व हुई थी। वह नौकरी करती है। पति भी निजी कंपनी में कार्यरत है। पत्नी का आरोप है कि पति शराब के नशे में धुत होकर छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता है। कई बार समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया, लेकिन उनकी आदत में सुधर नहीं रही।
आरोप है कि कई बार हाथ-पैर बांधकर पिटाई करता है। इतना ही नहीं, आफिस से आने-जाने या नए कपड़े पहनने पर भी शक करता है। कई बार कार्यालय में काम के कारण छुट्टी के दिन जाने पर शक करके पिटाई करना उसकी आदत बन चुकी है।
पीड़िता का आरोप है कि कई बार उसके पति ने बालकनी से धक्का देने का प्रयास किया। पड़ोसी और रिश्तेदार भी उसकी हरकतों से वाकिफ हैं। घर की बात बाहर न जाए, इस वजह से वह सब कुछ सहती रही। कई बार गला दबाकर तो एक बार चाकू मारने के लिए घर में दौड़ा लिया।
थाने में शिकायतों की फेहरिस्त लेकर पहुंची महिला इतने पर ही नहीं रुकी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति हमेशा इंटरनेट मीडिया और फोन पर व्यस्त रहते हैं। बाथरूम में घुसकर फोन पर किसी से बात करने लगते हैं।
कई बार साथ रहने पर गाड़ी से नीचे उतार देता और बाल पकड़कर मा
Next Story