बिहार

अघोरिया बाजार चौक पर अंधापन के शिकार पति को सड़क पर छोड़ पत्नी हुई गायब

Admindelhi1
3 May 2024 1:42 PM IST
अघोरिया बाजार चौक पर अंधापन के शिकार पति को सड़क पर छोड़ पत्नी हुई गायब
x
पति को ऑपरेशन के बहानी पत्नी वैशाली से साथ में लेकर मुजफ्फरपुर पहुंची

मुजफ्फरपुर: मोतियाबिंद के कारण आंख की रोशनी गंवा चुके पति को ऑपरेशन के बहानी पत्नी वैशाली से साथ में लेकर मुजफ्फरपुर पहुंची. फिर उसे अघोरिया बाजार चौक पर छोड़कर गायब हो गई. पत्नी की खोज में सड़क पर भटक रहे उस आदमी की कहानी सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंचाया. पुलिस को उसने बताया कि वह बाइक मिस्त्रत्त्ी है. वैशाली के पातेपुर का रहने वाला है. वहीं उसका गैराज भी है. मोतियाबिंद के कारण पहले एक आंख की रोशनी चली गई. इसके बाद दूसरी आंख से भी दिखाई देना बंद हो गया.

पत्नी ने उसे मुजफ्फरपुर में ऑपरेशन कराने के लिए चलने को कहा. अपनी कमाई से पाई-पाई काटकर जुटाए 12 हजार 700 रुपए पत्नी को देकर उसके साथ मुजफ्फरपुर आया. अघोरिया बाजार में उसकी पत्नी ने एक ऑटो में उसे बिठाया और बोली कि आती हूं. वह इंतजार करता रहा, लेकिन पत्नी वापस नहीं आई. उसके पास पैसे भी नहीं है. ऑटो वाले ने कलमबाग चौक के पास उसे उतार दिया. अंधे पति को आशंका है कि उसकी पत्नी कहीं किसी हादसे का शिकार तो नहीं हो गई. काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने बताया कि इस बारे में पातेपुर थाना से संपर्क किया गया है. फिलहाल उसे आमगोला में स्थानीय वार्ड पार्षद से संपर्क कर रखवा दिया गया है.

Next Story