बिहार

भीषण सड़क हादसे में पत्नी की मौत

Admin4
27 March 2023 12:05 PM GMT
भीषण सड़क हादसे में पत्नी की मौत
x
नवादा। नवादा में सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में पति को पावापुरी रेफर किया गया है। बताया जाता है कि पति पत्नी नवादा से अपने घर वजीरगंज जा रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गये।
घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव के पास की है। जहां इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रुप में की गयी है जबकि उसके पति की पहचान अभिषेक सिंह के तौर पर हुई है। दोनों नवादा से वजीरगंज अपने घर जा रहे थे तभी सड़क हादसे के शिकार हो गये।
इस घटना में काजल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति अभिषेक सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में अभिषेक सिंह को पावापुरी विम्स ले जाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Next Story